आज हम आपके समक्ष पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 की लिस्ट की सारी जानकारी साझा करेगें। परन्तु इसके लिए “PM Kisan Samman Nidhi Yojana- पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?” आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना होगा। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानें-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
जैसा कि हम सब जानते है कि आए दिन हमें सुनने को मिलाता है कि किसान आत्मदाह कर रहें हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह लोन का ना भुगतान कर पाना। किसान कई कारणों भुगतान नहीं कर पाता जैसे फसल का नष्ट हो जाना जिससे आय नहीं पाती और किसान कर्ज के नीचे आ जाता है और नहीं भर पाने की वजह से आत्मदाह कर लेता है।
इसी ध्येय को रखते हुए भारत सरकार ने किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए तथा उनकी आय संबधी सहायता करने के लिए एक योजना प्रारंभ की है जिसका नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना – PM Kisan Samman Nidhi Yojana रखा गया है।
योजना के तहत सरकार छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद करती है। ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर एक नज़र
योजना का पूरा नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
योजना कब शुरू की गई | 24 फरवरी 2019 |
किसके द्वारा लांच की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
योजना का मुख्य उद्देश्य | किसानों की आर्थिक मदद करना |
योजना के तहत राशि कितनी दी जाती है | 2000 की किस्त साल में तीन बार 2000*3 = 6000 सालाना |
योजना का Helpline Number | 155261 / 011-24300606 |
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रमुख विशेषताएं क्या है?
योजना की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-
- योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को आय संबधी सहायता मुहैया कराई जाती है।
- योजना के आने से अब किसान साहुकारों के चुगंल से भी बच पाएगें।
- योजना यह भी सुनिश्चित करती है कि किसान अपनी फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक पूरी तरह सफल हो पाए।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभ क्या है?
योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ है-
- सरकार किसानों को सालाना 6000 रूपये देगी। इस राशि का भुगतान सरकार 2000 की तीन किस्तों में करेगी।
- किसानों को योजना के तहत आर्थिक लाभ मिलेगा।
- किसान कृषि के प्रति प्रोत्साहित रहेगें।
- किसानों को कुछ हद तक साहुकारों के चुगंल से निजात मिलेगी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना पर रजिस्टर कैसे करें?
PM Kisan gov in Registration
योजना के तहत आप निम्नलिखित चरणों का पालन करके रजिस्टर कर सकते हैं-

- पहले आपको इस लिंक पर जाना होगा। यह आधिकारिक लिंक है इस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने “NEW FARMER REGISTRATION FORM” पेज खुलेगा जिस पर आपको अपनी निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी-
- Rural Farmer Registration या Urban Farmer Registration , इनमें से आपको कोई एक चुनना है।
- फिर आपको अपना आधार कार्ड, मोबाईल नंबर (जो आधार कार्ड से रजिस्टर्ड है) और अपना राज्य चुनना है।
- अंतिम चरण में आपको “Get OTP” पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके मोबाईल पर SMS के जरिए एक OTP आएगा जिसे आपने वहां बने बाक्स में डाल देना है। इससे आपका आधार कार्ड वेरिफिकेशन हो जाएगा।
- इसके बाद आपको पोर्टल पर आगे दी गई जानकारी के हिसाब से अपना विवरण देना है जिसके बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएगें।
ऊपर दिए गए चरणों का पालन कर आप आसानी से pm kisan.gov.in registration कर पाएगें।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana ekyc portal
PM Kisan Samman Nidhi KYC करने के लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- योजना के तहत e-KYC करने के लिए आपको अपना आधार कार्ड देना होगा।
- इसके लिए पहले आपको इस लिंक पर जाना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने “OTP Based Ekyc” पेज खुलेगा।
- यहां आपको एक बाक्स दिखाई देगा जिसमें आपको अपना आधार कार्ड नंबर डाल देना है।
- आधार कार्ड नंबर डालने के बाद आपको “Search” बटन पर क्लिक कर देना है।
- अगर आपका आधार कार्ड का रिकार्ड होगा तो वहां आपको अपना कार्ड नंबर दिखाई देगा जिसके बाद आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत e-kyc कर पाएगें।
PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary Status
योजना के तहत Beneficiary Status check करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-

- आपको पहले https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus.aspx यहां क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने “BENEFICIARY STATUS” पेज खुलेगा।
- यहां आप निम्नलिखित दो तरीको से अपना Beneficiary Status चेक कर सकते हैं-
- मोबाइल नंबर से
- रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से।
- दोनो में से कोई एक चुन कर आपने वहां दिया गया केप्चा (Captcha) बाक्स में डाल देना है और “GET DATA” पर क्लिक कर देना है। इससे आप अपना स्टेट्स चेक कर पाएगें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 की लिस्ट कैसे देखें?
योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट देखने के लिए आपको नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा-

- पहले आप इस लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने “Beneficiary List” पेज खुलेगा।
- क्लिक करने के बाद आपको नीचे दी गई सारी जानकारी देनी होगी जैसे-
- State – यहां आपको अपना राज्य चुनना है।
- District – राज्य चुनने के बाद आपको अपना जिला डालना है।
- Sub District – जिला चुनने के बाद आपको अपना उप-जिला डालना होगा।
- Block – उप जिला चुनने के बाद आपको अपना ब्लाक चुनना है।
- Village – और अंत में आपको अपने गांव का नाम डालना जहां के आप स्थायी निवासी है।
- ऊपर दी गई सारी जानकारी भरने के बाद आपको “Get Report” पर क्लिक कर देना है।
सारे चरणों का सफलतापूर्वक होने के बाद आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 की लिस्ट देख पाएगें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना Query Form
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpdesk
अगर आपका कोई भी सवाल या समस्या है तो आप आसानी से इस लिंक पर जा कर पूछ सकते है। Query Form के जिरए आप निम्नलिखित query कर सकते हैं जैसे-
- Register Query – यहां आपको अपना सवाल लिखना होगा जिसके बारे में आपको पूछना है।
- Know the Query Status – अगर आप पहले से ही कोई सवाल पूछ चुके है तो आप यहां अपना Stauts जान सकते है।
- Registration Number – यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा।
- Mobile Number – यहां आपको अपना रजिस्टर्ड मोबईल नंबर देना होगा।
पीएम किसान सम्मान निधि एप डाउनलोड कैसे करें?
इसके लिए आपको इस लिंक पर क्लिक करना है जो कि केवल Android Users के लिए है। इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन होना चाहिए जिसमें एंडरोयड हो।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana FAQs-
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में पूछे जाने वाले कुछ सवाल-
प्रश्न- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
उत्तर – योजना के तहत छोटे एवं सीमांत किसानों को केंद्र सरकार सालाना 6000 की राशि तीन किस्तों में देती है।
प्रश्न – क्या योजना के तहत केवल छोटे एवं सीमांत किसानों को ही लाभ दिया जाएगा?
उत्तर – नहीं, पहले जब यह योजना लांच हुई थी तो केवल छोटे और सीमांत किसानों को ही इसका लाभ दिया जाता था लेकिन बाद में इसका दायरा बढा दिया गया और अब इस योजना के लिए परिवार का साइज भी नहीं देखा जाता।
प्रश्न – योजना के मुख्य लाभ क्या है?
उत्तर – योजना के अंतर्गत किसानों हर तीन महिने बाद 2000 रूपय दिये जाते है।
प्रश्न – योजना को कब लांच किया गया?
उत्तर – प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना को 24 फरवरी 2019 को देश के प्रधानमंत्री द्वारा लांच किया गया था।
प्रश्न – कौन-कौन इस योजना का लाभ ऊठा सकते है?
उत्तर – सभी किसान और किसान परिवार जिनके पास उनके नाम पर खेती की जमीन है जिस पर खेती की जा सके।
प्रश्न – PM Kisan Helpline Number क्या है?
उत्तर – Helpline Number – 155261 / 011-24300606